Bharat me kitne rajya hai?
अगर बात करें भारत में कुल राज्यों की तो 2014 से पहले भारत में 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। 2 जून, 2014 को तेलंगाना को भारत के नए राज्य के रूप में घोषित किया गया। इसके बाद भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश बने। जैसा कि हम जानते हैं कि अभी हाल ही में 5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई एवं वह भारत के राज्यों की श्रेणी से हटकर केंद्र शासित प्रदेशों में गिना जाने लगा। इसके बाद भारत के 28 राज्य हैं और 9 केंद्र शासित प्रदेश थे जिनमें जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को नए केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जोड़ा गया। इसके बाद 2020 में दादरा और नगर हवेली तथा दमन एंड दिउ को एक केंद्र शासित प्रदेश मानने की घोषणा की है। वर्तमान 2020 में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
दोस्तों राजस्थान का नाम आते ही हमारे मस्तिष्क में रेगिस्तान की छवि उभरती है। जी हां यह वही राज्य है जहां पर थार रेगिस्तान पाया जाता है। इसके साथ ही यह राज्य यहां की संस्कृति एवं सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां कई महाराजाओं ने राज किया। यह वही भूमि है जहां महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा ने जन्म लिया और मीरा जैसी प्रगाढ़ भक्तन ने अपना जीवन व्यतीत किया। इस राज्य की राजधानी जयपुर है जिसे पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है।
गुजरात अपने नेशनल पार्क एवं पवित्र मंदिरों के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर भी गुजरात में ही स्थित है। यह भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। यहां के लोगों में अपनी संस्कृति के लिए बहुत ही मान सम्मान है। एवं परंपराओं में भी काफी गहराई देखी जाती है। यहां के लोग अपने धर्म का पूर्ण पालन करते हैं। इसकी राजधानी गांधीनगर है।
यह राज्य भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। नागालैंड अपनी अनगिनत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां के भोजन में एक अलग स्वाद, त्योहारों में एक अलग रौनक एवं अनोखी परंपराएं देखी जाती हैं। नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।
यहां भारत की वह नदी जिसे मां की रूप में देखा जाता है गंगा नदी यहीं से होकर गुजरती है। इसके साथ ही यहां विशाल पहाड़ भी देखे जाते हैं जो एक असीम शांति लिए हुए हैं। यहां समृद्धि वन्य जीवन बहुत दूर तक फैले हुए हैं। इस जगह में अपना एक अलग ही आकर्षण है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। पावन भूमि कहा जाने वाला हरिद्वार इसी राज्य में स्थित है। यह ऋषियों की तपस्थली भी कहा जाता है जहां अनेक ऋषियों ने ध्यान साधना की। इस राज्य की राजधानी देहरादून है।
यहां की प्रकृति बहुत ही अनूठी है जो मानवीय गतिविधियों से अनछुई एवं अनदेखी हैं। यह भी देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ है जिसकी राजधानी दिसपुर है। असाम अपने चाय के बागान के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
यह राज्य कला एवं संस्कृति का एक बेजोड़ संगम है, जहां धर्म का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। यह भारत के दक्षिण भाग में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी चेन्नई है। चेन्नई भी देश के आधुनिक शहरों में गिने जाने वाली एक सिटी है।
यह राज्य भी छुट्टियों की योजना बनाने के लिए एक आश्चर्यजनक गंतव्य बन सकता है। यहां आपको इतिहास, प्रकृति, जनजातियों एवं वन्य जीवन का एक अचूक संयोग देखने को मिलेगा। इसकी राजधानी रायपुर है।
यह राज्य स्थलाकृति से सर्वशक्तिमान है और आधुनिक जगत की चकाचौंध और ग्लैमर से बहुत दूर है। यह राज्य भी भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है एवं सात बहनों में से एक है। यहां की राजधानी आइजोल है।
यहां की बर्फीली चोटियां और नदियां, घाटियां पर्यटकों को आश्चर्य में डालती है। यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां की राजधानी शिमला है जो कि अपनी अलग ही सुंदरता लिए हुए हैं।
हेल्लो दोस्तों!!
आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारी आज की इस पोस्ट में। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि "भारत में कुल कितने राज्य हैं"। इस पोस्ट में सभी राज्यों एवं उनकी राजधानियों सहित हम केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में भी चर्चा करेंगे। हम आपको बहुत ही सरल भाषा में समझाएंगे कि Bharat me kitne rajya hai।
दोस्तों हम सभी जानते हैं कि भारत अनेकता में एकता को चरितार्थ करने वाला देश है। पूरे विश्व में भारत अपनी अनूठी संस्कृति के लिए जाना जाता है। जिस प्रकार दुनिया का हर देश अलग अलग राज्य में बांटा गया है, वैसे ही भारत भी अलग-अलग राज्यों में बांटा गया है। किसी भी देश को राज्य में इसलिए बांटा जाता है ताकि छोटे छोटे हिस्सों को अच्छे से विकसित किया जा सके। हर राज्य में अपनी एक अलग सरकार होती है जो उस राज्य में कानून को बनाए रखने के लिए और विकास के लिए काम करती है।

भारत क्षेत्रफल के नजरिए से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे नंबर पर आता है। भारत की जनसंख्या 136 करोड़ है, जबकि पहले नंबर पर स्थापित चाइना की जनसंख्या 141 करोड़ है। भारत के हर राज्य का अपना एक अलग ही आकर्षण एवं इतिहास है। हर राज्य की संस्कृति भी अलग अलग है जो बाकी दूसरे राज्य से उसे अलग करती हैं। हालांकि सभी राज्यों को वहां की भाषा, संस्कृति और रहन-सहन के हिसाब से बांटा गया है लेकिन फिर भी हर एक राज्य में कई तरह की बोलियां बोली जाती है, कई तरह के धर्म है, वही भाषाएं भी अलग-अलग है। आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। इसी के साथ यहां और कई सारी भाषाएं भी बोली जाती हैं। आइए अब जानते हैं कि bharat me kul kitne rajya hai वह उनके नाम एवं राजधानियां क्या है।
ये भी पढ़ें :
Duniya ke saat ajoobe
Phot edit karne wala app
ये भी पढ़ें :
Duniya ke saat ajoobe
Phot edit karne wala app
Bharat me kul kitne rajya hai?
अलग अलग धर्म भाषाओं, बोलियों, त्योहारों, संस्कृतियों के धनी इस देश की राजधानी दिल्ली है। यहां हर एक राज्य का अपना एक अलग ही आकर्षण एवं सौंदर्य है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है एवं गोवा सबसे छोटा राज्य है। वहीं अगर जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है एवं सिक्किम सबसे छोटा राज्य है। आइए अब जानते हैं भारत के सभी राज्यों के क्या नाम हैं उनकी राजधानी क्या है। साथ ही भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की भी चर्चा करते हैं।
भारत के राज्यो की लिस्ट
| क्र सं | राज्य | राजधानी |
| 1. | राजस्थान | जयपुर |
| 2. | मध्यप्रदेश | भोपाल |
| 3. | आंध्र प्रदेश | अमरावती |
| 4. | गुजरात | गांधीनगर |
| 5. | झारखण्ड | राँची |
| 6. | केरल | तिरुवनंतपुरम |
| 7. | नागालैण्ड | कोहिमा |
| 8. | पंजाब | चंडीगढ़ |
| 9. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
| 10. | उत्तराखण्ड | देहरादून |
| 11. | पश्चिमी बंगाल | कोलकाता |
| 12. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
| 13. | असम | दिसपुर |
| 14. | उत्तरप्रदेश | लखनऊ |
| 15. | तेलंगाना | हैदराबाद |
| 16. | तमिलनाडु | चेन्नई |
| 17. | महाराष्ट्र | मुंबई |
| 18. | गोवा | पणजी |
| 19. | बिहार | पटना |
| 20. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| 21. | त्रिपुरा | अगरतला |
| 22. | सिक्किम | गंगटोक |
| 23. | मणिपुर | इंफाल |
| 24. | मिजोरम | आइजोल |
| 25. | मेघालय | शिलांग |
| 26. | ओडिशा | भुवनेश्वर |
| 27. | कर्नाटक | बेंगलोर |
| 28. | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
भारत के राज्यों की जानकारी
यहां हमने भारत के सभी राज्यों की एक झलक प्रस्तुत करते हुए हर राज्य के बारे में उसकी विशेषता बताई है। साथ ही हमने यह भी बताया है कि उस राज्य में क्या विशेष चीज है जिसके लिए वह प्रसिद्ध है। तो आइए शुरू करते हैं:--राजस्थान
दोस्तों राजस्थान का नाम आते ही हमारे मस्तिष्क में रेगिस्तान की छवि उभरती है। जी हां यह वही राज्य है जहां पर थार रेगिस्तान पाया जाता है। इसके साथ ही यह राज्य यहां की संस्कृति एवं सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां कई महाराजाओं ने राज किया। यह वही भूमि है जहां महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा ने जन्म लिया और मीरा जैसी प्रगाढ़ भक्तन ने अपना जीवन व्यतीत किया। इस राज्य की राजधानी जयपुर है जिसे पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है।
मध्य प्रदेश
भारत का ह्रदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश भारत के बीचो बीच स्थित एक राज्य है। यहां शाही किले एवं रोमांचक वन्य जीवन और बहुत पुरानी गुफाएं एवं मंदिर देखे जा सकते हैं। विश्व भर में प्रख्यात कैक्टस गार्डन भी मध्य प्रदेश के ही एक जिले रतलाम में है स्थित है। इसकी राजधानी भोपाल है।आंध्र प्रदेश
भारत का यह राज्य एक बौद्ध केंद्र के रूप में जाना जाता है। आंध्र प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। एवं इसका इतिहास भी काफी समृद्ध है। यह राज्य भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ है। इसकी राजधानी हैदराबाद है।गुजरात
गुजरात अपने नेशनल पार्क एवं पवित्र मंदिरों के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर भी गुजरात में ही स्थित है। यह भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। यहां के लोगों में अपनी संस्कृति के लिए बहुत ही मान सम्मान है। एवं परंपराओं में भी काफी गहराई देखी जाती है। यहां के लोग अपने धर्म का पूर्ण पालन करते हैं। इसकी राजधानी गांधीनगर है।
झारखंड
जिन लोगों को प्रकृति से प्रेम है उन लोगों के लिए झारखंड की यात्रा करना एक कभी ना भूल पाने जैसी यात्रा हो सकती है। यहां खूबसूरत झरने, हरियाली, एवं बड़ी-बड़ी पहाड़ियां देखी जा सकती हैं। यहां पर रहने वाले लोग ज्यादातर जनजाति के हैं। यहां करीब 32 जनजातियां रहती हैं, जिनमें संथाल, खरिया, गोंड, मुंडा आदि शामिल है। इस राज्य की राजधानी रांची है।केरल
भारत के दक्षिण में बसा यह राज्य देश के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है। यहां नारियल के सबसे अच्छे पेड़ देखने को मिलते हैं। वह देशभर में उच्चतम गुणवत्ता के नारियल यहां से आते हैं। यहां की राजधानी तिरुवनंतपुरम है।नागालैंड
यह राज्य भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। नागालैंड अपनी अनगिनत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां के भोजन में एक अलग स्वाद, त्योहारों में एक अलग रौनक एवं अनोखी परंपराएं देखी जाती हैं। नागालैंड की राजधानी कोहिमा है।
पंजाब
"पांच नदियों की भूमि" होने की वजह से इस राज्य को पंजाब कहा जाता है। यहां का जीवन बहुत ही जीवंत एवं खुशहाली से भरा हुआ है। पंजाब भारत का सबसे उपजाऊ राज्य है, जहां बड़े-बड़े खेत देखे जा सकते हैं जो कई दूर तक फैले हुए हैं। यहां ज्यादातर लोग सिख धर्म के हैं। यहां पुरुष रंगीन पगड़ी बांधे रहते हैं। चंडीगढ़ इसकी राजधानी है।हरियाणा
यह राज्य आध्यात्मिक दृष्टि से एक आदर्श राज्य के रूप में देखा जाता है। यहां का इतिहास बहुत ही महान है। अरावली की तलहटी में बसा यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य का एक विशिष्ट उदाहरण है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। यह राज्य पंजाब के ही निकट बसा हुआ है।उत्तराखंड
यहां भारत की वह नदी जिसे मां की रूप में देखा जाता है गंगा नदी यहीं से होकर गुजरती है। इसके साथ ही यहां विशाल पहाड़ भी देखे जाते हैं जो एक असीम शांति लिए हुए हैं। यहां समृद्धि वन्य जीवन बहुत दूर तक फैले हुए हैं। इस जगह में अपना एक अलग ही आकर्षण है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। पावन भूमि कहा जाने वाला हरिद्वार इसी राज्य में स्थित है। यह ऋषियों की तपस्थली भी कहा जाता है जहां अनेक ऋषियों ने ध्यान साधना की। इस राज्य की राजधानी देहरादून है।
पश्चिम बंगाल
संस्कृति की दृष्टि से देखा जाए तो यह भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। यहां की सफेद और लाल साड़ी पहने हुए महिलाओं का नृत्य, बंगाल टाइगर, कंचनजंगा, बॉल संगीत सभी इसकी महिमा गाते नहीं थकते। इसकी राजधानी कोलकाता है।अरुणाचल प्रदेश
इस राज्य को "लैंड ऑफ राइजिंग सन" यानी "उगते सूरज की भूमि" भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ है, जहां की आबादी बहुत ही ज्यादा कम है। यह अपने सुंदर जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी राजधानी इटानगर है।असम
यहां की प्रकृति बहुत ही अनूठी है जो मानवीय गतिविधियों से अनछुई एवं अनदेखी हैं। यह भी देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ है जिसकी राजधानी दिसपुर है। असाम अपने चाय के बागान के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश
जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसे "भारत का हार्टलैंड" कहकर पुकारा जाता है। यहां की संस्कृति बहुत ही शानदार है। एवं यहां की ऐतिहासिक कहानियां भी काफी प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न धर्म है, जहां भोजन में अलग-अलग मनोरंजक व्यंजन है। इसकी राजधानी लखनऊ है।तेलंगाना
2 जून 2014 को तेलंगाना को भारत के राज्य की श्रेणी में गिना गया। यह पहले आंध्र प्रदेश का ही एक हिस्सा था। यहां की राजधानी हैदराबाद में बहुत ही शानदार गुंबद एवं ऐतिहासिक मस्जिद, मकबरे देखे जा सकते हैं जहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां किले एवं मिनार भी काफी प्रसिद्ध है। इसकी राजधानी हैदराबाद है।तमिल नाडु
यह राज्य कला एवं संस्कृति का एक बेजोड़ संगम है, जहां धर्म का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। यह भारत के दक्षिण भाग में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी चेन्नई है। चेन्नई भी देश के आधुनिक शहरों में गिने जाने वाली एक सिटी है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जिसे "माया नगरी" भी कहते हैं। यह भी आकर्षण का केंद्र है जहां हर उम्र के लोग यात्रा करते हैं। सपनों के शहर कहे जाने वाले मुंबई में महाबलेश्वर, लोनावला एवं खंडला जैसी पहाड़ी स्टेशन है जो कि हर एक का ध्यान अपनी ओर खींचती है।गोवा
देश के पश्चिमी तट से सटा हुआ यह राज्य भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसकी राजधानी पणजी है। यहां देश के खूबसूरत समुद्र तट देखे जा सकते हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक मनोरंजन के लिए आते हैं। और यह राज्य उनका स्वागत करता है। गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने के लिए यह राज्य सर्वश्रेष्ठ है।बिहार
यह राज्य भी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है। बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म का इस राज्य के साथ बहुत ही गहरा नाता है। दुनियाभर से कई बौद्ध एवं जैन तीर्थ यात्री यहां आते हैं। यहां सबसे पवित्र बोधि वृक्ष भी स्थित है जिसके नीचे राजकुमार सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्त किया था जो आगे चलकर भगवान गौतम बुद्ध बने। इसकी राजधानी पटना है।छत्तीसगढ़
यह राज्य भी छुट्टियों की योजना बनाने के लिए एक आश्चर्यजनक गंतव्य बन सकता है। यहां आपको इतिहास, प्रकृति, जनजातियों एवं वन्य जीवन का एक अचूक संयोग देखने को मिलेगा। इसकी राजधानी रायपुर है।
त्रिपुरा
यह राज्य भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसे सात बहनों के राज्य में से एक है। यहां वास्तुशिल्प के शानदार आकर्षण के साथ सुंदर छवि लिए हुए मूर्तियां है। यहां आश्चर्यजनक पहाड़, पुरानी झीलें एवं पुराने मंदिरों का एक बेजोड़ संगम है। इस राज्य की राजधानी अगरतला है।सिक्किम
यह भी भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है जो अपने अनगिनत छोटे-छोटे मठों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के राजसी हिमालय स्नेही ढंग से झुके हुए प्रतीत होते हैं। यहां की राजधानी गंगटोक है।मणिपुर
इस राज्य को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, जो उत्तर पूर्वी भारत की मणि कहकर पुकारा जाता है। इसकी सुंदरता लाजवाब है। यहां प्रकृति का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है जिसमें पहाड़ियां, घने जंगल एवं दूर-दूर तक फैले पन्ना चाय के बागान शामिल है। इसकी राजधानी इंफाल है।मिजोरम
यह राज्य स्थलाकृति से सर्वशक्तिमान है और आधुनिक जगत की चकाचौंध और ग्लैमर से बहुत दूर है। यह राज्य भी भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है एवं सात बहनों में से एक है। यहां की राजधानी आइजोल है।
मेघालय
यह राज्य बांग्लादेश के मैदानों को असम घाटी से विभाजित करता है। और यह भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है। यहां की प्रकृति बहुत ही सुंदर है जो इसे एक अमूल्य रत्न बना देती है। यहां की राजधानी शिलांग है।ओडिसा
यह भारत का एक जनजातीय राज्य है। यहां की प्रकृति काफी समृद्ध है। इसके साथ ही यहां की वास्तुकला भी अविश्वसनीय है। जो भी यहां की वास्तुकला को देखता है अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाता। इसकी राजधानी भुवनेश्वर है।कर्नाटका
कर्नाटक अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास, स्वाद, परिदृश्य और नृत्य के लिए जाना जाता है। यह अपनी एक राजसी आभा लिए सभी को आकर्षित करता है एवं लाखों पर्यटकों का दिल जीतता है। यहां की राजधानी बेंगलुरु है।हिमाचल प्रदेश
यहां की बर्फीली चोटियां और नदियां, घाटियां पर्यटकों को आश्चर्य में डालती है। यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां की राजधानी शिमला है जो कि अपनी अलग ही सुंदरता लिए हुए हैं।
तो यह थी भारत के सभी 28 राज्यों की एक झलक। हमने बहुत कम शब्दों में इन राज्यों का परिचय दिया। लेकिन इन्हें सिर्फ इतने से परिचय से नहीं पहचाना जाना चाहिए। यह राज्य इस छोटे से परिचय से बढ़कर भी बहुत कुछ है। आइए अब बात करते हैं भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की।
भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट
दोस्तों भारत के केंद्र शासित प्रदेश वे होते हैं जिनकी अपनी कोई सरकार नहीं होती और वे केंद्र के अधीन होते हैं। केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री होते हैं लेकिन फिर भी सत्ता केंद्र के पास ही होती है केंद्र के पास यह भी स्वतंत्रता होती है कि वह किसी भी केंद्र शासित प्रदेश को राज्य के रूप में घोषित कर सकता है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद उसे राज्य की श्रेणी से हटा कर कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित किया गया। इसके साथ ही 26 जनवरी 2020 को भारत की संसद में एक आवश्यक कानून पारित किया गया जिसके अनुसार केंद्र शासित प्रदेशों दमन एंड दिउ और दादरा नगर हवेली को एक केंद्र शासित प्रदेश कर दिया गया एवं इसका नाम दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर दिया गया तब से अब वर्तमान में भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश है।| क्र सं | केंद्र शासित प्रदेश |
| 1. | चंडीगढ़ |
| 2. | दिल्ली |
| 3. | पांडिचेरी |
| 4. | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह |
| 5. | दादर और नगर हवेली |
| 6. | दमन और दीव |
| 7. | लक्षद्वीप |
| 8. | जम्मू और कश्मीर |
| 9. | लद्दाख |
तो दोस्तों यह थी भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट हम उम्मीद करते हैं कि अब आप अपने प्रश्न भारत में कुल कितने राज्य हैं का उत्तर जान गए होंगे। एक बार फिर से आपको सही संख्या बता दें। भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य हैं एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।